आज के करंट अफेयर्स इस प्रकार हैं
करंट अफेयर्स
भारत-अफ्रीका रक्षा वार्ता प्रत्येक रक्षा प्रदर्शनी के साथ आयोजित की जाएगी
मुख्य विशेषताएं :
- वार्ता से अफ्रीकी देशों और भारत के बीच मौजूदा साझेदारियों को कायम रखने में मदद मिलेगी
- आपसी जुड़ाव के लिए नए क्षेत्रों का पता लगाना
- मनोहर पर्रिकर रक्षा अध्ययन और विश्लेषण संस्थान नॉलेज पार्टनर बनेगा
- रक्षा मंत्री रक्षा प्रदर्शनी 2022 के साथ-साथ आयोजित अगली भारत-अफ्रीका रक्षा वार्ता में अफ्रीकी देशों के रक्षा मंत्रियों की मेजबानी करेंगे
भारत और अफ्रीका रक्षा वार्ता के मुख्य अंश
भारत और अफ्रीका के बीच घनिष्ठ और ऐतिहासिक संबंध हैं। भारत-अफ्रीका रक्षा संबंधों की नींव ‘सागर’ – क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास’ तथा ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ – द वर्ल्ड इज वन फैमिली जैसे दो मार्गदर्शक सिद्धांतों पर आधारित है।
रक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय द्वारा 06 फरवरी, 2020 को रक्षा प्रदर्शनी के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पहली बार भारत-अफ्रीका रक्षा मंत्री कॉन्क्लेव (आईएडीएमसी) आयोजित किया गया था। भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन IV के क्रम में मंत्रिस्तरीय पैन अफ्रीका कार्यक्रमों की श्रृंखला में यह पहला था। कॉन्क्लेव के परिणाम दस्तावेज़ के रूप में आईएडीएमसी 2020 के समापन के बाद एक संयुक्त घोषणा, ‘लखनऊ घोषणा’ को लागू की गई थी।
घोषणा को आगे बढ़ाने और हितधारकों के परामर्श से, भारत हर दो साल में एक बार आयोजित होने वाले क्रमिक रक्षा प्रदर्शनी के दौरान भारत-अफ्रीका रक्षा वार्ता को संस्थागत बनाने का प्रस्ताव करता है। भारत-अफ्रीका रक्षा वार्ता के संस्थापन से अफ्रीकी देशों और भारत के बीच मौजूदा साझेदारी के निर्माण में मदद मिलेगी और क्षमता निर्माण, प्रशिक्षण, साइबर सुरक्षा, समुद्री सुरक्षा और आतंकवाद का मुकाबला करने जैसे क्षेत्रों सहित आपसी जुड़ाव के लिए नए क्षेत्रों का पता लगाने में मदद मिलेगी।
क्लाइमेट एक्शन एंड फाइनेंस मोबिलाइजेशन डायलॉग
मुख्य बिंदु
- नई दिल्ली में अमरीकी जलवायु दूत जॉन केरी के साथ क्लाइमेट एक्शन एंड फाइनेंस मोबिलाइजेशन डायलॉग का शुभारंभ करते हुए, श्री यादव ने कहा कि भारत जलवायु परिवर्तन का उच्चतम स्तर पर मुकाबला कर रहा है। सरकार कम कार्बन और सतत जीवन शैली को बढ़ावा देकर इसका समाधान कर रही है।
- इस अवसर पर बोलते हुए श्री जॉन केरी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन दुनिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती है जिसके मुकाबले के लिए सामूहिक कार्रवाई की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत और अमरीका इस मुद्दे के समाधान के लिए संयुक्त रूप से काम कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखेंगे
मुख्य बिंदु
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखेंगे। विश्वविद्यालय की स्थापना राज्य सरकार द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद् और समाज सुधारक राजा महेंद्र प्रताप सिंह की स्मृति और सम्मान में की जा रही है।
- अलीगढ़ की कोल तहसील के ग्राम लोधा और ग्राम मुसेपुर करीम जरौली में कुल 92 एकड़ से अधिक क्षेत्र में विश्वविद्यालय की स्थापना की जा रही है। इस विश्वविद्यालय में अलीगढ़ संभाग के 395 कॉलेजों को संबद्धता प्रदान करेगा।
- प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश में एक रक्षा औद्योगिक गलियारे की स्थापना की घोषणा फरवरी 2018 लखनऊ में यूपी निवेशक शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए की थी। कुल छह नोड्स की योजना बनाई गई है जिसमें- अलीगढ़, आगरा, कानपुर, चित्रकूट, झांसी और लखनऊ शामिल हैं।
- अलीगढ़ नोड में भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूरी हो गई है और 19 फर्मों को डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर भूमि आवंटित कर दी गई है, यह फर्में इस परियोजना में एक हजार 245 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी।
- उत्तर प्रदेश का डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर देश को रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और मेक-इन-इंडिया को बढ़ावा देने में मदद करेगा।
उत्तर कोरिया ने लम्बी दूरी की एक नई क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया
मुख्य बिंदु
- उत्तर कोरिया ने लम्बी दूरी की एक नई क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया है।
- सरकारी मीडिया ने बताया है कि यह मिसाइल जापान के अधिकतर हिस्से पर वार करने में सक्षम है।
- अमरीकी सेना ने कहा कि उत्तर कोरिया का वह परीक्षण अंतरराष्ट्रीय समुदाय और पडोसी जापान के लिए खतरा है।
ईरान ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को निगरानी कैमरों में नये मैमोरी कार्ड लगाने की अनुमति दी
मुख्य बिंदु
- ईरान ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को अपने संवदेनशील परमाणु स्थलों पर निगरानी कैमरों में नये मैमोरी कार्ड लगाने की अनुमति दे दी है।
- ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन के प्रमुख मोहम्मद इस्लामी ने अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी के साथ तेहरान में हुई बैठक के बाद यह घोषणा की।
- इस बीच अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी में रूस के दूत मिखाइल उलियानोव ने बातचीत की सराहना की है और इसे तकनीकी लेकिन बेहद महत्वपूर्ण बताया है।
जापान में बने रक्षा उपकरण और टेक्नोलॉजी वियतनाम को निर्यात किए जा सकेंगे
अध्ययन आईएएस के करंट अफेयर्स हैं महत्वपूर्णwww.adhyayanias.com
मुख्य बिंदु
- जापान और वियतनाम ने सहयोग बढ़ाने के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं जिसके तहत जापान में बने रक्षा उपकरण और टेक्नोलॉजी वियतनाम को निर्यात किए जा सकेंगे।
- जापान के रक्षा मंत्री नोबुओ किशि ने कल हनोई में समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद बताया कि इस सहमति से रक्षा क्षेत्र में दोनों देशों की भागीदारी बढ़ेगी।
- उन्होंने बताया कि बाद में होने वाली बैठकों में नौ-सैनिक जहाजों और अन्य विशेष उपकरणों के निर्यात की संधि का ब्यौरा भी तैयार किया जाएगा।
तमिलनाडु विधानसभा ने चिकित्सा में स्नातक पाठ्यक्रमों में चयन परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर प्रवेश पाने संबंधी एक विधेयक पारित किया
मुख्य बिंदु
- तमिलनाडु विधानसभा ने चिकित्सा में स्नातक पाठ्यक्रमों में चयन परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर प्रवेश पाने संबंधी एक विधेयक पारित किया है।
- विधेयक पेश करते हुए मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने कहा कि राज्य सरकार ने सेवानिवृत्त न्यायाधीश ए.के. राजन की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के आधार सभी आवश्यक कानूनी और विधायी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए यह कानून लाने का निर्णय लिया है।
Author:admin
