Blog
संघ लोक सेवा आयोग और राज्य सेवा आयोग के अनुरूप प्रराम्भिकी विशेषांक
एक शाब्दिक प्रश्नोत्तरी
प्रश्न 1.केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन, हाइड्रोजन फ्यूल व्हीकल उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु प्रोडक्शन लिंक इंसेंटिव के तहत कितने करोड़ रूपए का पैकेज जारी किया है?
उत्तर – 25,938 करोड़ रूपए
प्रश्न 2.अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने किस देश के मानवीय संकट के लिए लगभग 1.2 बिलियन डॉलर की सहायता की घोषणा की है?
उत्तर – अफगानिस्तान
प्रश्न 3.केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने 14 सितंबर 2021 को कितनी निजी कंपनियों के साथ जितने समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए?
उत्तर – पांच
प्रश्न 4 किस राज्य सरकार ने हाल ही में ‘बाजरा मिशन’ लांच किया है?
उत्तर – छत्तीसगढ़
प्रश्न 5.विश्व ओजोन दिवस (World Ozone Day) किसे दिन मनाया जाता है?
उत्तर – 16 सितंबर
प्रश्न 6.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 सितंबर 2021 को किस टीवी को लॉन्च कर दिया है?
उत्तर – संसद टीवी
प्रश्न 7.मालदीव में भारत के नए उच्चायुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – मुनु महावर
प्रश्न 8. वेस्टइंडीज के किस पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने कमेंट्री से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है?
उत्तर – माइकल होल्डिंग
बहुविकल्पीय प्रश्न और उत्तर
प्रश्न 1.विश्व ओजोन दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
a. 16 सितंबर
b. 10 जनवरी
c. 12 मार्च
d. 15 अगस्त
उत्तर a. 16 सितंबर
प्रश्न 2.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 सितंबर 2021 को किस टीवी को लॉन्च कर दिया है?
a. लोकसभा टीवी
b. राज्यसभा टीवी
c. संसद टीवी
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर c. संसद टीवी
प्रश्न 3.मालदीव में भारत के नए उच्चायुक्त के रूप में निम्न में से किसे नियुक्त किया गया है?
a. मनप्रीत वोहरा
b. मुनु महावर
c. पंकज सरन
d. अहमद जावेद
उत्तर b. मुनु महावर
प्रश्न 4.वेस्टइंडीज के निम्न में से किस पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने कमेंट्री से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है?
a. पैट्रिक पैटरसन
b. कार्ल हूपर
c. विवियन रिचर्ड्स
d. माइकल होल्डिंग
उत्तर d. माइकल होल्डिंग
प्रश्न 5.केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन, हाइड्रोजन फ्यूल व्हीकल उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु प्रोडक्शन लिंक इंसेंटिव के तहत कितने करोड़ रूपए का पैकेज जारी किया है?
a. 25,938 करोड़ रूपए
b. 20,938 करोड़ रूपए
c. 15,938 करोड़ रूपए
d. 35,938 करोड़ रूपए
उत्तर a. 25,938 करोड़ रूपए
प्रश्न 6.अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने किस देश के मानवीय संकट के लिए लगभग 1.2 बिलियन डॉलर की सहायता की घोषणा की है?
a. पाकिस्तान
b. अफगानिस्तान
c. नेपाल
d. बांग्लादेश
उत्तर b. अफगानिस्तान
प्रश्न 7.केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने 14 सितंबर 2021 को निजी कंपनियों के साथ कितने समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए?
a. सात
b. आठ
c. दस
d. पांच
उत्तर d. पांच
प्रश्न 8.किस राज्य सरकार ने हाल ही में ‘बाजरा मिशन’ लांच किया है?
a. बिहार
b. पंजाब
c. छत्तीसगढ़
d. दिल्ली
उत्तर c. छत्तीसगढ़
पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएफसी) ने भारत का पहला यूरो ग्रीन बॉन्ड जारी किया
- विद्युत क्षेत्र में अग्रणी एनबीएफसी पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएफसी) ने 13.09.2021 को अपना पहला 300 मिलियन यूरो का 7 वर्षीय यूरो बॉन्ड जारी किया है।
- 1.841% हासिल की गई कीमत यूरो बाजारों में भारतीय जारीकर्ता द्वारा लॉक किया गया न्यूनतम मुनाफ़ा है।
- यह भारत की ओर से जारी होने वाला अब तक का पहला यूरो मूल्यवर्ग का ग्रीन बांड है।
- इसके अलावा, यह किसी भारतीय एनबीएफसी द्वारा पहली बार जारी किया गया यूरो है और 2017 के बाद भारत से पहला यूरो बांड जारी किया गया है।
- इस इश्यू में 82 खातों से भागीदारी के साथ पूरे एशिया तथा यूरोप के संस्थागत निवेशकों की मजबूत हिस्सेदारी हुई है और इसे 2.65 गुना ओवरसब्सक्राइब किया गया।
नीति आयोग ने भारत में शहरी नियोजन क्षमता बढाने के उपायों पर रिपोर्ट जारी की
- नीति आयोग ने भारत में शहरी नियोजन क्षमता बढाने के उपायों पर रिपोर्ट जारी की है।
- इस रिपोर्ट का नाम है- भारत में शहरी नियोजन क्षमता में सुधार।
- नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ० राजीव कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत और विशेष सचिव डॉ० के राजेश्वर राव ने आज यह रिपोर्ट जारी की। इसे नीति आयोग ने सम्बंधित मंत्रालयों तथा शहरी और क्षेत्रीय नियोजन के क्षेत्र में जाने-माने विशेषज्ञों के सहयोग से तैयार किया है। रिपोर्ट में पिछले नौ महीनों के दौरान गहन विचार विमर्श के परिणाम शामिल किए गए हैं।